{"_id":"61be0d407963702c6f6d4464","slug":"blackout-for-eight-days-in-sanchui-s-malkauta-village-chamba-news-sml393878767","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचूई के मलकौता गांव में आठ दिन से ब्लैकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचूई के मलकौता गांव में आठ दिन से ब्लैकआउट
विज्ञापन
Blackout for eight days in Sanchui's Malkauta village
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। सदर पंचायत के साथ लगती संचूई पंचायत के गांव मलकौता में बीते आठ दिन से ब्लैकआउट है। गांव में रहने वाले सैकड़ों लोगों को ठंड के मौसम में अंधेरे में रातें काटनी पड़ रही हैं। शनिवार को गांव के लोगों का प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर से मिला और उन्हें बिजली की समस्या से अवगत करवाया।
लोगों ने बताया कि बिजली कट के कारण बच्चों की पढ़ाई और मोबाइल चार्ज करने में काफी परेशानी हो रही है। कई लोगों के फोन बंद हो चुके हैं। लोगों को अपने फोन चार्ज पर लगाने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। आठ दिन बीतने के बाद भी बिजली बहाल नहीं हो पाई है। इससे बोर्ड की व्यवस्था का साफ पता चलता है। सर्दियों में बर्फबारी का दौर अभी शुरू ही हुआ है। आगामी दिनों में भारी बर्फबारी होने पर ग्रामीणों की समस्या और बढ़ जाएगी।
लोगों ने स्थानीय प्रशासन और बोर्ड से मांग की है कि बिजली की सुचारु आपूर्ति के लिए उचित व्यवस्था की जाए। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. संजय कुमार धीमान ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें समस्या से अवगत करवाया है। इसके समाधान के लिए बिजली बोर्ड को आदेश जारी कर दिए गए हैं।