फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Black spots on the highway should be fixed before Manimahesh Yatra.

Chamba News: मणिमहेश यात्रा से पहले हाईवे पर ठीक किए जाएं ब्लैक स्पॉट

Fri, 19 Jul 2024 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 19 Jul 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
Black spots on the highway should be fixed before Manimahesh Yatra.
चंबा में बैठक के दौरान मौजूद हिमोत्कर्ष कल्याण परिषद के पदा​धिकारी।संवाद
चंबा। हिमोत्कर्ष जन कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि मणिमहेश यात्रा से पहले पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे के ब्लैक स्पॉट ठीक किए जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो। साथ ही दुर्घटनाओं का अंदेशा खत्म हो सके।
विज्ञापन

बताया कि मार्ग पर कई जगह संकीर्ण मोड़ हैं। इन्हें जल्द दुरूस्त करवाया जाए। परिषद की बैठक शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित इरावती होटल में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान वाईके पुरी ने की। बैठक में समस्त पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि पुलिस मैदान बारगाह के समीप इंडोर स्टेडियम के निर्माण को स्वीकृति मिली है। इससे युवाओं को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस कार्य को जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए। पदाधिकारियों ने बताया कि चंबा शहर में पार्किंग की काफी समस्या है। इसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताया कि एसपी आवास के समीप पार्किंग निर्माणाधीन है। इस पर अब न्यायालय से स्टे लगा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस स्टे को हटाने के लिए जिला प्रशासन उचित प्रयास करें। पदाधिकारियों ने बताया कि चंबा हेलीपैड के समीप भूस्खलन ग्रसित क्षेत्र है। यहां सुरक्षा प्रबंधन मजबूत करने की मांग पदाधिकारियों ने उठाई।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed