Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BJP MLAs do not raise their voices on issues concerning Himachal: CM

भाजपा विधायक हिमाचल के मुद्दों पर नहीं उठाते आवाज : सीएम

Wed, 04 Nov 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 04 Nov 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
BJP MLAs do not raise their voices on issues concerning Himachal: CM
आपदा के बाद घोषित 1500 करोड़ की केंद्रीय सहायता अब तक नहीं मिली, चुराह में जनसभा के दौरान भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को चुराह में जनसभा के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा विधायकों की आवाज परवाणू और नूरपुर से आगे नहीं पहुंचती।
वे प्रदेश के हितों से जुड़े मुद्दे उठाने के बजाय प्रधानमंत्री के नारे लगाने तक सीमित हैं। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा विधायक हिमाचल के अधिकारों की पैरवी क्यों नहीं करते।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, कर्मचारी कल्याण और कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए काम कर रही है। मेडिकल कॉलेजों और जोनल अस्पतालों में 80 प्रतिशत डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुक्खू ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाई, लेकिन भाजपा विधायकों ने विधानसभा में इस मुद्दे को प्रमुखता से नहीं उठाया। प्रधानमंत्री की ओर से आपदा के बाद घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी अब तक प्रदेश को नहीं मिली है।

इससे पहले तीसा से बैरागढ़ जाते समय खुशनगरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। देर शाम चुराह प्रवास के दौरान उन्होंने बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed