{"_id":"61f8137aa8a9b97a6e1a926e","slug":"bjp-leaders-took-charge-of-punjab-elections-chamba-news-sml398203093","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला से कद्दावर नेता संभाल रहे पंजाब चुनावों में मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला से कद्दावर नेता संभाल रहे पंजाब चुनावों में मोर्चा
विज्ञापन
पंजाब में प्रचार-प्रसार में डटे किसान मोर्चा जिला महामंत्री नरेश रावत व अन्य भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पंजाब चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले के कद्दावर नेताओं ने मोर्चा संभाला है। ये नेता हर विधानसभा क्षेत्र के घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने में जुटे हैं। इन नेताओं की एक महीने के लिए प्रचार-प्रसार अभियान के तहत ड्यूटी लगाई है।
पंजाब चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की वियज पताका फहराने के लिए ये नेता दिन-रात डटे हैं। जिला से भाजपा प्रदेश महामंत्री और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कारपोरेशन के चैयरमेन जय सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता विनायक रैणा, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नरेश रावत और संदीप पनियाल अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में डटे हुए हैं। जयसिंह शाह कोट, नकोदर, मेहतपुर, बिलगा, लोहियां, नरेश रावत पंजाब के होशियारपुर, शाम क्षेत्र और संदीप पनियाल उड़मल, टांडा में दिन-रात प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। इसके अलावा फरवरी में भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल पठानकोट, दुनरा, सुजानपुर में प्रचार-प्रसार अभियान का हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल ने कहा कि पंजाब चुनावों के लिए जिला के कद्दावर नेताओं ने पंजाब के भिन्न-भिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार की कमान संभाली है। पोस्टरों, झंडों और झंडों से प्रचार प्रसार करने के साथ-साथ विकासात्मक योजनाओं, निर्णयों के बारे में लोगों को अवगत करवाया जा रहा है।