फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BJP got a record lead of 19,726 votes in the 2019 Lok Sabha elections

2019 के लोस चुनावों में भाजपा प्रत्याशी को मिली थी 19726 मतों की ऐतिहासिक बढ़त

Sun, 31 Oct 2021 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
BJP got a record lead of 19,726 votes in the 2019 Lok Sabha elections
चंबा। विधानसभा क्षेत्र भरमौर-पांगी से अब तक 2004 से लेकर 2019 के बीच हुए लोस चुनावों में भाजपा प्रत्याशी को एक बार ही बढ़त मिल पाई है। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा के विजेता प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने रिकॉर्ड 19,726 मतों बढ़त ली थी।
विज्ञापन

शनिवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आते भरमौर विस क्षेत्र के मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया है। अब भरमौर से किस दल के प्रत्याशी को लीड़ मिलती है, इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कांग्रेसी कार्यकर्ता जहां अपने प्रत्याशी को लीड दिलवाने की बात कर रहे हैं, वहीं भाजपा कार्यकर्ता भी अपने प्रत्याशी को अधिक मतों की बढ़त के लिए आश्वस्त है। मगर कौन प्रत्याशी लीड लेने में सफल रहा, इस बात का फैसला दो नवंबर को होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 2004 के लोस चुनाव में कांग्रेसी प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को भरमौर से 16,134 मत मिले थे। इनमें 3830 मतों की बढ़त भरमौर-पांगी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को मिली थी। 2009 के चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह चुनावी मैदान में थे। उनका मुकाबला महेश्वर सिंह से था। वीरभद्र को भरमौर-पांगी से महज 199 मतों की लीड मिली। 2013 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रतिभा सिंह को भरमौर से 26,216 मत मिले। इनमें 16117 मतों की लीड थी, जो नया रिकॉर्ड बना। 2014 में लोस चुनावों के दौरान प्रतिभा सिंह को दोबारा भरमौर से 1564 मतों की बढ़त मिली। जो पिछले रिकॉर्ड से काफी कम हो गई। वर्ष 2019 के चुनावों में कांग्रेस ने आश्रय शर्मा पर दांव खेला। मगर आश्रय भरमौर क्षेत्र से सिर्फ 12784 मत ही ले सके, जबकि विजेता रहे भाजपा प्रत्याशी को 19726 मतों की रिकार्ड बढ़त मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed