{"_id":"62278ed39c7b0d7ea646ed59","slug":"bjp-distributed-jobs-to-loved-ones-nayyar-chamba-news-sml401956547","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने चहेतों को बांटीं नौकरियां : नैयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने चहेतों को बांटीं नौकरियां : नैयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज नैयर ने आरोप लगाया कि जलशक्ति विभाग चंबा मंडल में पैरा पंप ऑपरेटर और अन्य पदों पर हुई हालिया भर्ती में नियमों को दरकिनार किया गया है। कहा कि भाजपा नेताओं ने अपने चहेतों को नौकरियां दी हैं। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से निष्पक्ष जांच करवाने की मांग उठाई है। कहा कि उन्हें भर्ती नियमों, आवश्यक दस्तावेज और योग्यता पूरी करने वाले अभ्यर्थी हर रोज मिल रहे हैं, जो इन पदों पर भर्ती होने के पूर्ण रूप से योग्य रहे। लेकिन, भाजपा नेताओं ने नियमों को ठेंगा दिखाते हुए अपने रिश्तेदारों और करीबियों में नौकरियां बांट कर योग्य और डिप्लोमा धारकों से छलावा किया है।
कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली भी इस भर्ती को लेकर सवालों के घेरे में आ रही है, जिसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। कहा कि मेडिकल कॉलेज चंबा विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। मेडिकल कॉलेज में महिला रोग विशेषज्ञ के एक ही पद पर सेवा दी जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद के अथक प्रयासों से चंबा मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है लेकिन, जैसे ही प्रदेश भाजपा सरकार सत्ता में आई है, वैसे ही एक-एक करके मेडिकल कॉलेज से विशेषज्ञ चिकित्सकों का पलायन शुरू हो गया। उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा विधायकों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि विस के किसी भी सत्र में जिले के चारों भाजपा विधायकों ने चंबा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी का मामला सही तरीके से नहीं उठाया है।
कहा कि पिछले दिनों स्वास्थ्य सेवा मुहैया करवाने का श्रेय लेने के लिए भाजपा विधायक ने चंबा में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनों का लोकार्पण करने का काम भी जल्दबाजी में कर एक अनूठा उदाहरण पेश किया है। क्योंकि, कुशल और अनुभवी रेडियोलॉजिस्ट और रेडियोग्राफर सहायकों की नियुक्ति बिना ये मशीनें सिर्फ शोपीस ही हैं, जिसका आज जनता को कोई लाभ नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मेडिकल कॉलेज चंबा में रेडियोलॉजिस्ट के निर्धारित पदों को जल्द भरने, स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग की है।