फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BJP-Congress silent on transfer of experts from medical college

Chamba News: मेडिकल कॉलेज से विशेषज्ञों के तबादले पर भाजपा-कांग्रेस चुप

Sat, 06 Jan 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 06 Jan 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
BJP-Congress silent on transfer of experts from medical college
चंबा। राजनीति और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भले ही चंबा जिले के राजनीतिक दल एक-दूसरे पर टिप्पणी करते रहते हैं, लेकिन आकांक्षी जिला चंबा के मेडिकल कॉलेज से दो विशेषज्ञों के तबादले पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने चुप्पी नहीं तोड़ी है। उनकी चुप्पी को देखकर लग रहा है कि विशेषज्ञों के तबादले से उन्हें कोई लेना-देना ही नहीं है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज पहले से ही 50 प्रतिशत कम फैकल्टी से चलाया जा रहा है। ऐसे में दो विशेषज्ञों का तबादला होना चिंता का विषय है। इनमें एक शिशु रोग विशेषज्ञ और दूसरे सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ हैं। दोनों विभागों की ओपीडी में सुबह से शाम तक मरीजों की भीड़ रहती है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का चंबा से तबादला हुए एक सप्ताह का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक न विपक्ष के किसी नेता ने आवाज बुलंद की है और न ही सत्ता पक्ष के नेता ने इसको लेकर चुप्पी तोड़ी है। मेडिकल कॉलेज में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से मरीज इलाज करवाने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पूर्व भाजपा विधायक पवन नैय्यर ने कहा कि जब उनकी सरकार थी तो चंबा मेडिकल कॉलेज से विशेषज्ञों सहित अन्य कर्मचारियों के तबादले नहीं होने दिए। इसके लिए हमेशा सक्रिय रहते थे। जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से चंबा मेडिकल कॉलेज को दरकिनार किया जा रहा है।

--
सदर से कांग्रेस विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि सरकार ने चंबा मेडिकल कॉलेज में हाल में एक दर्जन चिकित्सकों की तैनाती की गई है। सरकार मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए सकारात्मक कदम उठा रही है। विशेषज्ञों के तबादले को लेकर शीघ्र मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed