फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Birsa Munda's teachings can be implemented in primary education: Tandon

प्राथमिक शिक्षा में लागू की जा सकती हैं बिरसा मुंडा की शिक्षाएं : टंडन

Sun, 16 Nov 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 16 Nov 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Birsa Munda's teachings can be implemented in primary education: Tandon
चंबा। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक युद्धवीर टंडन ने चंबा में राष्ट्रीय सम्मेलन में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और जनजातीय प्राथमिक शिक्षा में नवाचार विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की शिक्षाएं आज के समय में प्राथमिक शिक्षा के माध्यम से अत्यंत प्रभावी रूप से लागू की जा सकती हैं। युद्धवीर टंडन ने जनजातीय क्षेत्रों के लिए एक व्यावहारिक एवं विस्तार योग्य शिक्षा मॉडल प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में हिमाचल के शिक्षा सचिव राकेश कंवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह सम्मेलन राजकीय महाविद्यालय पांगी और प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। आवासीय आयुक्त पांगी रमन घरसांघी मुख्य संरक्षक और डॉ. शशि कुमार शर्मा संरक्षक के रूप में सम्मिलित हुए। सम्मेलन की संयोजक डॉ. प्रोमिला देवी (सहायक प्राध्यापक, भूगोल) और सम्मेलन सचिव बियासो राम (सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र) रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed