फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bike injured two person chamba

बेकाबू बाईक चालक ने राहगीरों को मारी टक्कर, बुजुर्ग घायल

Mon, 23 Dec 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
bike injured two person chamba
चंबा। चंबा-भंजराड़ू मार्ग पर कलोनी मोड़ के समीप बाइक चालक ने बुजुर्ग राहगीर और युवती को टक्कर मार दी। यह हादसा सोमवार को हुआ। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जबकि युवती को मामूली चोटें आई हैं। हादसे में घायल की पहचान होशियारा राम पुत्र छब्बू गांव सियूंनरा डाकघर बड़ंतर तहसील चुराह चंबा के रूप में हुई। हादसे के दौरान श्वेता निवासी सुलाणा डाकघर भंजराडू़ को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बाइक चालक मनोज निवासी गांव चुहाड़ तहसील खुशनगरी चंबा के खिलाफ भादंसं की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामला शाम करीब चार बजे का है जब बाइक चालक कालोनी मोड़ से भंजराड़ू की तरफ जा रहा था, जबकि राहगीर होशियारा राम और युवती श्वेता भी पैदल भंजराड़ू़ की तरफ जा रही थी। इसी दौरान मनोज बाइक लेकर आया और उसने नियंत्रण खो दिया। इससे बाइक राहगीर होशियारा और श्वेता से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे होशियारा राम को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि युवती को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल होशियारा राम को प्राथमिक उपचार तीसा अस्पताल में दिया गया और इसके बाद चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर लिया है। इसके साथ ही मामले की आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed