फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bike goes out of control and falls into drain, one injured

Chamba News: अनियंत्रित हो नाले में गिरी बाइक एक चोटिल

Thu, 02 Nov 2023 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 Nov 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Bike goes out of control and falls into drain, one injured
अनियंत्रित होकर नाले में गिरी बाइक, एक चोटिल
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। भरमौर-थल्ला-बडग्रां मार्ग पर धुरथू घार नामक स्थान पर बाइक अनियंत्रित हो सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। इससे बाइक सवार पुप्पू राम गांव मैहतर डाकघर सिरडी को चोट लगी है। दूसरे सवार पवन कुमार पुत्र भिंद्र सिंह निवासी मैहतर डाकघर सिरड़ी को मामूली चोटें आई हैं। उपचार के लिए दोनों को सिविल अस्पताल भरमौर लाया गया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात बाइक पर सवार होकर पप्पू राम और पवन कुमार घर के लिए रवाना हुए थे। भरमौर-थल्ला-बडग्रां मार्ग पर जाते समय धुरथू की घार नामक स्थान पर बाइक अनियंत्रित हो सड़क से नीचे जा गिरी। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन

---
दो बाइकों की टक्कर में एक घायल
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर भद्रम पेट्रोप पंप के पास सरकारी विभाग में कार्यरत कर्मी की बाइक विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकरा गई। इससे बाइक सवार भोगिंदर शर्मा गांव गड़ा डाकघर कियाणी घायल हुए हैं। घायल को निजी वाहन के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दाखिल कर लिया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि घायल की हालत में अब सुधार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------

चंबा। क्लासिक इरा पब्लिकेशन और क्लासिक इरा एकेडमी सुल्तानपुर के कार्यालय में पब्लिकेशन की दो किताबों ये शोर सा क्या है और परुष्णी के साथ-साथ का विमोचन सुप्रसिद्ध गायक पीयूष राज ने किया। इन किताबों के लेखकों में टीसी सावन के अतिरिक्त मंडी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.दिनेश धर्मपाल तथा चंबा की लेखिका वेद ज्योति शामिल हैं। इस मौके पर पब्लिकेशन तथा एकेडमी के स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

----------------

वाहनों की पासिंग अब 4 नवंबर को होगी

चंबा। परिवहन विभाग ने वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि वाहनों की पासिंग के लिए पूर्व निर्धारित शेड्यूल में बदलाव करते हुए 3 नवंबर को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग अब 4 नवंबर को निर्धारित स्थल पर ही होगी।

--

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed