फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bike fell into the ditch, driver died

चम्बा: खाई में गिरी बाइक, चालक की मौत

Wed, 08 Feb 2023 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bike fell into the ditch, driver died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। रजेरा-धुलाड़ा मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र हरदेव निवासी गांव गुवाड़ पंचायत कुठेड़ के रूप में हुई है। अशोक कुमार बुधवार दोपहर को बाइक पर धुलाड़ा से चंबा की तरफ जा रहा था। उसी दौरान गागला के पास अचानक उसका बाइक पर से नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बाइक को खाई में गिरता देखकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए वहां पहुंच गए। इससे पहले कि उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जाता, गहरी चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। साथ ही घटनास्थल पर हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच पड़ताल की। खबर लिखे जाने तक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। पुलिस उप अधीक्षक चंबा अजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed