फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bike driver caught with pine wood

देवदार की लकड़ी समेत पकड़ा बाइक चालक

Mon, 06 Dec 2021 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Bike driver caught with pine wood
Bike driver caught with pine wood
चंबा। चंबा-जुम्महार मार्ग पर वन विभाग की टीम ने बाइक सवार को देवदार की लकड़ी के साथ दबोचा है। बाइक चालक देवदार के पेड़ों के छोटे-छोटे टुकड़े बनाकर बोरी में डालकर सप्लाई करने जा रहा था लेकिन, बीच रास्ते में नाके पर मुस्तैद वन विभाग की टीम ने उसे दबोच लिया। लकड़ी और बाइक को विभाग ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

साथ ही आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। शनिवार शाम वन विभाग को सूचना मिली कि चंबा-जुम्महार मार्ग पर बाइक के जरिये देवदार की लकड़ी की सप्लाई हो रही है। सूचना मिलते ही विभागीय टीम ने बीच रास्ते में नाका लगा दिया।
विज्ञापन

नाके पर बाइक को चेकिंग के लिए रोका गया। बोरी की जांच करने पर उसके अंदर डेढ़ फीट के साइज वाले 15 देवदार लकड़ी के टुकड़े बरामद हुए। इस लकड़ी को लेकर आरोपी के पास किसी प्रकार का लाइसेंस नहीं था। साथ ही वह लकड़ी कहां से लाया, इसको लेकर भी कोई जवाब नहीं दे पाया। वन पालक सुनील कुमार और उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। वनमंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि बाइक चालक से देवदार की लकड़ी पकड़ी है। बाइक और लकड़ी को जब्त कर लिया है। विभाग आगामी कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed