{"_id":"63ed14d9b7bfe3d6cc005c84","slug":"bholes-tableau-will-come-out-in-bharmour-on-mahashivratri-chamba-news-c-19-1-61019-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"चम्बा: महाशिवरात्रि पर भरमौर में निकलेगी भोले की झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चम्बा: महाशिवरात्रि पर भरमौर में निकलेगी भोले की झांकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक और महिला मंडल के सदस्य पारंपरिक परिधानों में आएंगे नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा) महाशिवरात्रि के दिन भरमौर में शिव परिवार की झांकी निकाली जाएगी। इसके अलावा महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर बुधवार को व्यापार मंडल भरमौर, चौरासी रिवाइवल कमेटी, शिव भूमि सेवा दल सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने संयुक्त बैठक की। इसमें विधायक डॉक्टर जनकराज विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व भरमौरवासियों के लिए काफी महत्व रखता है। इस पर्व को मनाने के लिए भरमौर के लोग सालभर इंतजार करते हैं क्योंकि भरमौर में स्वयं भगवान शंकर मणिमहेश में विराजमान हैं। भरमौर को भगवान शंकर की नगरी भी कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि इस बार महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर 16 फरवरी को सुबह 11:00 बजे चौरासी परिसर से लेकर पुराना बस अड्डा प्रवेश द्वार तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें भरमौर के सभी संगठनों को भाग लेने का आग्रह किया गया है। पुराने बस अड्डे से लेकर चौरासी परिसर तक सभी मंदिरों को फूलों से सजाया जाएगा। शिव परिवार की निकाले जाने वाली झांकी के दौरान प्राचीन वाद्ययंत्र, शिव चेले, महिला मंडल और युवक मंडल अपने पारंपरिक परिधानों नजर आएंगे। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव अपने कैलाश धाम को प्रस्थान करते हैं। इस दौरान वह चौरासी परिसर में कुछ पल रुकते हैं। इस बार की शिवरात्रि में भरमौर में शिव भक्तों को अलग तरह की शिवरात्रि देखने को मिलेगी। यदि इस साल अच्छा प्रयास रहा तो इस पर्व को राज्य स्तर पर मनाने की मांग की जाएगी। इस मौके पर खमी जिला परिषद सदस्य अनिल ढकोग, व्यापार मंडल प्रधान रंजीत शर्मा, देश राज, आजाद जरयाल, कालू राम, कर्ण शर्मा, मंहिद्र पटियाल , नरेश महाजन, पूर्व प्रधान शिव कपूर, चौरासी रिवावल कमेटी प्रधान मोहर सिंह कपूर और बली राम सहित अन्य मौजूद रहे।