फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bhedala andvas road built with 8 crore

आठ करोड़ 47 लाख रूपये से बनेगी भड़ेला-अंदवास छह किमी सड़क

Wed, 23 Sep 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
bhedala andvas road built with 8 crore
सलूणी (चंबा)। आठ करोड़ 47 लाख रुपये से भडे़ला-अंदवास सड़क का निर्माण होगा। छह किमी लंबी बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर अवार्ड करके ठेकेदार को डेढ़ वर्ष में सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सड़क बनने से भडे़ला और खड़जौता पंचायतों के दो दर्जन गांव सड़क सुविधा से जुडे़ंगे। ग्रामीणों को सड़क बनने के बाद बस सुविधा के साथ एंबुलेंस सेवा का भी लाभ मिलेगा। सड़क नहीं होने से वर्तमान में ग्रामीणों को छह से सात किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचना पड़ता था।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भडे़ला की प्रधान लीला देवी और खड़जौता के उपप्रधान सुन्नी लाल ने बताया कि सड़क के कार्य के लिए ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल कुछ समय पहले जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री ने सड़क को बनाने के लिए बजट का प्रावधान किया। सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष का आभार जताया है।

इनसेट
लोनिवि के अधिशाषी अभियंता एसके चंदेल ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। ठेकेदार को डेढ़ वर्ष के भीतर सड़क बनाने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed