फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bharmour-Pathankot NH stalled for thirty hours due to landslide

भूस्खलन से तीस घंटे ठप रहा भरमौर-पठानकोट एनएच

Mon, 07 Mar 2022 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
Bharmour-Pathankot NH stalled for thirty hours due to landslide
गैहरा के पास बंद पड़ा भरमौर-पठानकोट मार्ग । - फोटो : Chamba
भरमौर (चंबा)। भरमौर-पठानकोट एनएच पर तीस घंटे तक यातायात ठप रहा। रविवार सुबह नौ बजे भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई, जो सोमवार शाम तीन बजे छोटे वाहनों के लिए बहाल हो सकी। राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर एनएच प्रबंधन ने सड़क को सोमवार शाम 7 से लेकर सुबह आठ बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गैहरा के पास पहाड़ के एक हिस्से से टनों के हिसाब से मलबा और पत्थर गिरने से एनएच का डंगा भी ढह गया है। एनएच पर टनों के हिसाब से गिरे मलबे से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एनएच वाहनों की आवाजाही के लिए बंद होने से अपने गंतव्यों की ओर निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एनएच को बहाल करने के लिए एनएच प्रबंधन की मशीनरी जुटी रही लेकिन, बार-बार गिर रहे मलबे के कारण लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं। देरशाम तक एनएच के बहाल न होने से चंबा-भरमौर की ओर दर्जनों बड़े वाहनों और छोटी गाड़ियों में लोग एनएच के बहाल होने की आस लिए बैठे रहे। वहीं, एनएच प्रबंधन ने अब सोमवार सात से सुबह आठ बजे तक लोगों की सुरक्षा को देखते हुए एनएच वाहनों के लिए बंद कर दिया है। यह जानकारी एनएच प्रबंधन के सहायक अभियंता निकुंज पुंज ने दी है। कहा कि मशीनरी और लेबर एनएच बहाल करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed