फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bharmour kuhti road blocked due to landslide

भरमौर-हड़सर-कुगति मार्ग बड़ी चट्टानें गिरने से हुआ अवरूद्ध

Wed, 03 Jun 2020 09:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
bharmour kuhti road blocked due to landslide
भरमौर (चंबा)। भरमौर-हड़सर-कुगति मार्ग बुधवार प्रंघाला के पास भारी भरकम चट्टान गिरने से अवरुद्ध हो गया। इससे प्रंघाला, हड़सर और कुगति क्षेत्र की दस हजार आबादी को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह नौ बजे अचानक प्रंघाला नाले पर बड़ी चट्टान सड़क पर आ गिरी। गनीमत रही कि जिस समय सड़क पर चट्टान गिरी उस समय यहां कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था। अन्यथा जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था, जिस स्थान पर चट्टान गिरी है, वहां पर अकसर भेड़पालक धारों को आते-जाते समय भेड़ बकरियों के साथ डेरा डालते हैं।
विज्ञापन

चट्टान गिरने की सूचना मिलते ही लोनिवि की टीम मौके पर पहुंची, लोनिवि टीम ने सड़क पर गिरी चट्टान को हटाने का काम आरंभ किया। चट्टान को तोड़ने के लिए ब्लास्टिंगकी गई। हालांकि देर शाम तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया था। विभाग के मुताबिक वीरवार सुबह तक ही मार्ग यातायात के लिए बहाल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजेश कुमार, चमन सिंह, योगराज, सुरेंद्र, हंसराज, नरेश कुमार, प्यार चंद और राकेश कुमार ने बताया कि बीते वर्ष मणिमहेश यात्रा के दौरान प्रंघाला नाले पर बनी पुली बह जाने से श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ी थी। इसी पुल से कुछ दूरी पर यह चट्टान गिरी है। भरमौर में इन दिनों हल्की बारिश होने से अकसर चंबा-भरमौर हाईवे समेत संपर्क मार्ग चट्टानें और मलबा गिरने से अवरुद्ध हो जाते हैं।

लोनिवि के अधिशाषी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि मार्ग को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया गया है। जल्द मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। सड़क से चट्टान हटाने के लिए उसे तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed