फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bharmour hits 93% mark in HPV vaccination.

Chamba News: भरमौर ने एचपीवी टीकाकरण में छुआ 93 फीसदी का आंकड़ा

Fri, 02 Oct 2026 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 02 Oct 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Bharmour hits 93% mark in HPV vaccination.
प्रदेश के छह उत्कृष्ट स्वास्थ्य खंडों में बनाई जगह, शिमला में बीएमओ डॉ. दीपेश बराल सम्मानित
विज्ञापन

बेहतर माइक्रो प्लानिंग, स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत से मिली उपलब्धि, सीएमओ ने टीम को दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पहाड़ी और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच भरमौर स्वास्थ्य खंड ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अभियान में भरमौर ने 93 फीसदी टीकाकरण कवरेज हासिल किया। इसके आधार पर भरमौर को हिमाचल प्रदेश के छह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य खंडों में स्थान मिला है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर डॉ. दीपेश बराल को शिमला में आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने सम्मानित किया। सम्मान मिलने के बाद भरमौर स्वास्थ्य खंड की टीम में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने डॉ. दीपेश बराल और पूरी स्वास्थ्य टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 93 फीसदी कवरेज बेहतर माइक्रो प्लानिंग, प्रभावी जनजागरूकता और स्वास्थ्य कर्मियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों तक टीकाकरण सेवाएं पहुंचाने में स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं और अभियान से जुड़े कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
डॉ. भारद्वाज ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस संक्रमण से होने वाली गंभीर बीमारियों, विशेषकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सामुदायिक सहभागिता के साथ टीकाकरण अभियानों को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि चंबा जिला भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण है, बावजूद इसके सभी स्वास्थ्य खंडों का कार्य सराहनीय रहा है। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed