{"_id":"651070f7d4c548366e04f463","slug":"bhanjradu-shahwa-road-will-be-improved-with-rs-65-lakh-chamba-news-c-88-1-cmb1003-8342-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 65 लाख रुपये से संवरेगी भंजराड़ू-शहवा सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 65 लाख रुपये से संवरेगी भंजराड़ू-शहवा सड़क
Mon, 25 Sep 2023 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 25 Sep 2023 07:53 AM IST
विज्ञापन
भंजराडू-शहवा सड़क पर तारकोल बिछाने में जुटी मशीन।
तीसा (चंबा)। भंजराड़ू-शहवा मार्ग पर अब वाहनों में लोगों का सफर आरामदायक होने वाला है। लोक निर्माण विभाग ने खस्ताहाल सड़क का मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इस कार्य में करीब 65 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इससे वाहन चालकों को जहां गड्ढों से निजात मिलेगी तो वहीं, हिचकोलों से भी छुटकारा मिलेगा।
जानकारी के अनुसार 11 किलोमीटर लंबी सड़की के करीब तीन किलोमीटर हिस्से की मरम्मत कर इसे पक्का किया जाएगा। सड़क की मरम्मत होने से ग्राम पंचायत भंजराड़ू, तीसा-2, पधर, जुंगरा और खजुआ के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की हालत बेहद खराब हो गई थी। इस कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ है। इस सड़क की मरम्मत के लिए वार्षिक मरम्मत कार्यक्रम के तहत बजट मिला है। बजट मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने टेंडर अवार्ड कर ठेकेदार को कार्य सौंपा गया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव बिष्ट ने बताया कि सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।