फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bhalai Mata temple kept resonating with the praises of Mother throughout the day.

Chamba News: दिनभर मां के जयकारों से गूंजता रहा भलेई माता मंदिर

Tue, 09 Apr 2024 10:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Bhalai Mata temple kept resonating with the praises of Mother throughout the day.
चंबा के भलेई माता मंदिर में पहले नवरात्रे के दिन दर्शन करने के लिए लगी श्रधालूओं की लाईन।संवाद
चंबा। जिले के प्रसिद्ध भद्रकाली भलेई माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन तीन हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाज कर परिवार और समाज की सुख-समृदिध की कामना की। सुबह 4:00 मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. लोकी नंद ने दुर्गा सप्तशती का पाठ आरंभ किया। अब ये पाठ नवरात्रों में यूं ही जारी रहेगा। अंतिम नवरात्र के दिन हवन उपरांत पूर्णाहुति के बाद ही खत्म होगा। मंगलवार अल सुबह से ही मंदिर में मां के भक्तों के पहुंचने का क्रम आरंभ हो गया जो दिनभर यूं ही चलता रहा। कुल मिला कर भद्रकाली भलेई माता मंदिर की पौड़ियों से लेकर मंदिर के गर्भ गृह के बाहर तक श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। मंदिर में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए व्यापक इंतजाम कर लिए गए हैं। सभी के सहयोग से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन

नवरात्रों के उपलक्ष्य में जिले के मंदिर जैसे शीलता माता मंंदिर, चामुंडा देवी माता मंदिर, काली माता मंदिर समेत भद्रकाली भलेई माता मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से सजाया गया। मंदिर पहुंचने वाले लोगों की सहूलियत के लिए बस स्टैंड के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसे अलावा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। भद्रकाली माता मंदिर भलेई कमेटी के प्रधान कमल ठाकुर ने बताया कि पहले नवरात्र में तीन हजार श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में शीश नवाजा। बताया कि सुबह चार बजे से मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. लोकीनंद शर्मा ने दुर्गा सप्तशती पाठ आरंभ किया जो अब 16 अप्रैल को खत्म होगा। इसके उपरांत उनकी ओर से पुजारी को बरणी प्रदान की गई। दोपहर के समय मंदिर में विशाल लंगर की भी व्यवस्था रही। डलहौजी की पूर्व विधायक आशा कुमारी, सदर विधायक नीरज नैयर, उनकी धर्मपत्नी भारती नैयर और उपमंडलाधिकारी ने भी मंदिर में शीश नवाजा। मंदिर पुजारी की ओर से सभी को माता की चुनरियां प्रसाद के रूप में प्रदान की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed