फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bhaichara Eleven defeated Bakani's team by six wickets

Chamba News: भाईचारा इलेवन ने बकाणी की टीम को छह विकेट से हराया

Fri, 14 Nov 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 14 Nov 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bhaichara Eleven defeated Bakani's team by six wickets
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को मैदान में बकाणी औरभाईचारा इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें भाईचारा इलेवन की टीम ने बकाणी को छह विकेट से शिकस्त दी। स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि इस मैच में बकाणी की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवर में 125 रन बनाए। इसमें आशू ने सर्वाधिक 44 और विशु ने तीस रन की पारी खेली। भाईचारा इलेवन की ओर से अमित और बिंदु ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भाईचारा इलेवन की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें अजमेर ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 55 रन की पारी खेली। अमित ने 28 रन का योगदान देकर टीम को जीत दिलवाई। बकाणी की ओर से सचिन ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed