फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Beds for sick children started falling short in the infant ward

Chamba News: शिशु वार्ड में कम पड़ने लगे बीमार बच्चों को बिस्तर

Sat, 11 Mar 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 11 Mar 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Beds for sick children started falling short in the infant ward
चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन बच्चे।संवाद
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के शिशु वार्ड में बच्चों के लिए बिस्तर कम पड़ने लगे हैं। रोजाना वार्ड में सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित बच्चों को भर्ती किया जा रहा है। इसके चलते एक बिस्तर पर दो या तीन बच्चों को एक साथ लेटाया जा रहा है। मामूली रूप से बीमार बच्चों को दवाई देकर घर भेज दिया जा रहा है जबकि शहर के नजदीकी बच्चों को घर से दो टाइम इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल में बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन

दूरदराज और गंभीर रूप से बीमार बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। रोजाना भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। पांच मार्च को जहां एक दिन में पांच बच्चे सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित अस्पताल में भर्ती किए गए तो छह मार्च को दस बच्चे, सात को सात, आठ को आठ, नौ को 17 और दस को 19 बच्चे एक दिन में अस्पातल में भर्ती किए गए। पिछले दो दिन में बीमार बच्चों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। वार्ड में इन बच्चों की देखभाल के लिए प्रबंधन की ओर से स्टाफ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बाल रोग विशेषज्ञ दिन में दो समय वार्ड में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। मौसम में अचानक हो रहे बदलाव के कारण बच्चे बुखार और सर्दी-जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों के अभिभावकों को विशेषज्ञ जरूरी परामर्श भी दे रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विशाल महाजन ने बताया कि बुखार और जुकाम से पीड़ित बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे बच्चों के इलाज के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed