{"_id":"27719fea510b7e63a21c12203b04f2f1","slug":"beaten-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडी में जमीन विवाद पर मारपीट, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडी में जमीन विवाद पर मारपीट, मामला दर्ज
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
चंबा के साथ लगती चंडी पंचायत के लड़ोग गांव में लड़ाई-झगड़ा करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। यह मामला चंबा थाना में सुनील कुमार ने सर्व दियाल के खिलाफ दर्ज करवाया है। इसमें सुनील कुमार ने बताया कि सर्व दयाल जबरदस्ती मजदूर से उसकी जमीन पर काम करवाने लगा।
विज्ञापन
इसका जब सुनील ने विरोध किया तो सर्वदयाल ने उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं सर्व दयाल ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा ने बताया कि शिकायकर्ता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन