{"_id":"6266dcb8cb89800bc21c02a2","slug":"bears-ransacked-the-house-scattered-wheatoute-bus-panjpula-gasp-chamba-news-sml4068250181","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालुओं ने घराट में की तोड़फोड़, बिखेरा गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालुओं ने घराट में की तोड़फोड़, बिखेरा गेहूं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत सलूणी के मुंढाह में भालुओं के आतंक से ग्रामीण सहम गए हैं। रविवार देर रात भालुओं ने मुंढाह निवासी रत्न चंद के घराट में घुसकर तोड़फोड़ की। इसके साथ ही ग्रामीणों की ओर से आटा पिसवाने के लिए वहां रखे गए गेहूं को भी बिखेर कर नुकसान पहुंचाया। इससे घराट मालिक को काफी नुकसान पहुंचा है।
घराट मालिक ने सोमवार सुबह ग्रामीणों की मदद से भालुओं को मौके से भगाया। जानकारी के मुताबिक रोजमर्रा की तरह रविवार देरशाम रत्न चंद पुत्र मैला राम अपने घराट को बंद कर घर चला गया। सोमवार सुबह पांच बजे के करीब वह घराट के पास पहुंचा तो वहां पर बिखरे गेहूं को देखकर स्तब्ध रह गया। इसी दौरान उसकी नजर तीन भालुओं पर पड़ी। उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बाद में घराट के अंदर जाकर देखा तो चारों तरफ गेहूं बिखरा पड़ा था। साथ ही घराट की छत भी पूरी तरह से तहस-नहस थी। ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधि के माध्यम से वन विभाग को इसकी सूचना दी। गांव में भालुओं के आतंक से सहमे लोग अपने बच्चों को अकेले स्कूल भेजने से भी कतराने लगे हैं।
पंचायत प्रधान मान सिंह ने बताया कि भालुओं ने प्रभावित को काफी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने वन विभाग से भालुओं के आतंक से निजात दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
डीएफओ सलूणी कमल भारती ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है। वन रक्षक और आरओ को मौके पर भेजा गया है।