{"_id":"628e64cba848ae0019484307","slug":"bearctrapped-in-empty-water-tank-chamba-news-sml4100418155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के खाली टैंक में फंसे दो भालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के खाली टैंक में फंसे दो भालू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मियाड़ी गला के साथ लगते औड़ा गांव में पानी के खाली टैंक में दो भालू फंस गए। इन भालुओं को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम के समय जलशक्ति विभाग का फीटर पानी की सप्लाई छोड़ने के लिए पानी के टैंक के पास पहुंचा। इसी दौरान दूसरे खाली टैंक से उसे जानवरों के गुर्राने की आवाजें सुनाई दीं। जब उसने पास जाकर देखा तो टैंक के अंदर दो भालू फंसे हुए थे। इसके बारे में फीटर ने तुरंत ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी जगदीश ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी मौके के लिए रवाना हो गए।
करीब दो किलोमीटर की चढ़ाई चढ़ने के बाद टीम वहां पहुंची। पानी के टैंक से इन भालुओं को निकालना आसान नहीं था। इसलिए उन्होंने उनके निकलने के लिए वहां दो सीढ़ियां लगा दीं और खाने के लिए वहां कुछ फल रख दिए। बुधवार दोपहर के समय जब वन विभाग की टीम उन भालुओं को देखने वहां पहुंची तो दोनों भालू वहां से जा चुके थे। वन मंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि औड़ा में पानी के खाली टैंक में दो भालू फंस गए थे जिन्हें सुरक्षित निकाल दिया गया है।