फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bear fear in protha chamba

प्रौथा पंचायत में भालू ने डराए ग्रामीण, पटाखे चलाने पर भागा भालू

Wed, 11 Dec 2019 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
bear fear in protha chamba
चंबा। ग्राम पंचायत प्रौथा के लोगों में उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल से एक भालू गांव में घुस आया। गनीमत रही कि समय रहते लोगों की उसके ऊपर नजर पड़ गई। भालू काफी देर तक गांव के पास घूमता रहा। भालू को देख सभी गांववासियों इकट्ठा हो गए। गांव के लोगों ने छोटे बच्चों को घर के भीतर कर दिया। इसके साथ ही भालू को भगाने के लिए शोर मचाने लगे। साथ ही भालू के गांव में होने की सूचना वन विभाग के अधिकारी को भी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही विभागीय टीम गांव में पहुंच गई। गांववासी भालू को पत्थर मारकर भगाने का प्रयास कर रहे थे। मगर भालू भागने की बजाए ग्रामीणों के नजदीक आ रहा था। इससे पहले कि भालू ग्रामीणों पर हमला करता। ग्रामीणों ने पटाखे चलाकर उसे डराना शुरू कर दिया। पटाखों की आवाज से भालू डर गया और जंगल की तरफ भागने लगा।
विज्ञापन

भालू के गांव में दस्तक से लेकर जंगल में भागने तक की वीडियो ग्रामीणों ने मोबाइल पर रिकॉर्ड की। इसके साथ ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से मांग की कि उपरोक्त गांव में ऐसी व्यवस्था की जाए, कि जंगली जानवरों गांव में न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनमंडलाधिकारी निशांत मंढोत्रा ने बताया कि प्रौथा गांव में एक भालू घुसा था। इसे ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने जंगल की ओर भगा दिया। भालू ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया है। भालू को रिहायशी बस्ती से दूर रखने के उचित प्रबंध विभाग की ओर से किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed