फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bear attacked two brother on injured chamba gungra

दुकान से सामान लेकर घर जा रहे दो भाईयों पर भालू ने किया हमला

Thu, 19 Dec 2019 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
bear attacked two brother on injured chamba gungra
चंबा। ग्राम पंचायत जुंगरा के भडकवास गांव में दो भाइयों पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में एक भाई बुरी तरह से घायल हो गया है।
विज्ञापन

उसे सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। यहां पर उसका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान मुकेश कुमार पुत्र मान सिंह निवासी गांव भडकवास डाकघर जुंगरा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार वह अपने छोटे भाई पंकज के साथ बुधवार को दुकान से सामान लेकर गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान जंगल से भालू उनके ऊपर झपट पड़ा। भालू ने मुकेश कुमार पर हमला किया।
विज्ञापन

इस दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई की जान बचाने के लिए आसपास पड़े पत्थरों से भालू पर हमला करना शुरू किया। इसके साथ दोनों भाइयों ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया। उनकी चीख पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की भीड़ को देख भालू वहां से भाग गया। जबकि घायल मुकेश कुमार को परिजन उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा लेकर गए। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने घायल के जख्मों का उपचार किया। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

भालू के हमले में उसके कंधे और पीठ पर गहरे जख्म हुए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि भालू के हमले में घायल युवक की हालत अब पहले से बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed