फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bear attacked person in banwas pangi

जंगल से मवेशियों को लाने गए व्यक्ति पर झपटा भालू

Sat, 26 Sep 2020 07:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
bear attacked person in banwas pangi
पांगी(चंबा)। पांगी में मवेशियों को जंगल से लाने गए एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर लहूलुहान कर दिया है। व्यक्ति के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से भालू को वहां से भगाया। घायलावस्था में व्यक्ति को किलाड़ अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दाखिल कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जनजातीय क्षेत्र पांगी के ग्राम पंचायत लुज के बनवास निवासी 55 वर्षीय प्रेम चंद शुक्रवार शाम के समय मवेशियों को लाने के लिए पास लगते जंगल में गए थे। ऐसे में अचानक उस पर भालू ने हमलाकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

प्रेम चंद के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचें और कड़ी मशक्कत के बाद भालू को वहां से भगाया। इसके बाद ग्रामीण उसे उपचार के लिए किलाड़ अस्पताल लेकर गए। भालू के हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुज पंचायत के उपप्रधान हंसराज ने बताया कि मवेशियों को लाने गए प्रेमचंद पर भालू ने हमला कर लहूलुहान कर दिया है। सरकार और वन विभाग प्रभावित व्यक्ति को उचित मुआवजा प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed