फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bear attack

दिनका घार के पास भालू ने मवेशियों पर किया हमला, गाय हुई घायल

Tue, 30 Jun 2020 08:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
bear attack
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में इन दिनों भालुओं का आतंक काफी बढ़ गया है। पिछले दो महीनों में तीन से चार लोग भालू के हमले में घायल हो चुके हैं। सोमवार को दोपहर के समय दिनकाघार के पास एक भालू ने पालतू मवेशियों पर हमला कर दिया। भालू के हमले में एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। मवेशियों में मची भगदड़ और गाय के दर्द से कराह रही आवाज को सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने भालू को वहां से भगाया और गाय का बचाव किया। भालू के हमले में गाय के गले में गंभीर घाव आया। इसके उपचार के लिए पशु चिकित्सा केंद्र खणी से चिकित्सीय टीम बुलाई गई। चिकित्सा केंद्र से आई टीम ने घायल गाय के जख्मों का उपचार किया। गाय मालिक करनैल सिंह निवासी दिनका, मनोज कुमार और सुभाष कुमार ने बताया कि उनके गांव के आसपास काफी समय से भालू देखे जा रहे हैं। कई लोग भालू के हमले में घायल भी हो चुके हैं। समय रहते भालू को रिहायशी बस्ती से दूर रखने की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले समय में भालू छोटे बच्चों को भी शिकार बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed