{"_id":"57ae02b94f1c1bb17cee4541","slug":"bear-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेली की जान बचाने भालू से भिड़ गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहेली की जान बचाने भालू से भिड़ गई महिला
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Fri, 12 Aug 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोधन गांव में खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया। लेकिन साथ में काम कर रही अन्य महिला ने साहस दिखाते हुए भालू पर दराटी से जोरदार प्रहार किए। जिससे भालू वहां से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
भालू के हमले से महिला की बाजू में गहरी चोट आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित्रा पत्नी नरेश कुमार निवासी गांव बसोधन अपनी रिश्तेदार सीमा देवी के साथ खेतों में घास काट रही थी। उसी दौरान सुमित्रा पर भालू ने हमला कर दिया लेकिन सीमा देवी ने साहस का परिचय देते हुए घास काटने वाली दराटी से भालू पर वार किए जिससे भालू वहां से भाग निकला। महिला की चीख पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन
घायल महिला को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि शुक्रवार शाम के समय भालू के हमले से घायल हुई महिला का इलाज किया गया।
विज्ञापन