{"_id":"5f662d248ebc3eee0b06b527","slug":"bdo-office-salooni-seal-after-corona-case-chamba-news-sml34563432","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ कार्यालय सलूणी में एक कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ कार्यालय सलूणी में एक कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)। कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बीडीओ ऑफिस सलूणी को सील कर दिया गया है। अब कार्यालय तीन दिनों तक बंद रहेगा। स्वास्थ्य विभाग ने कार्यालय के कर्मचारियों के सैंपल एकत्रित कर लिए हैं।
शनिवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय को सील करने से पहले सैनिटाइज भी किया गया। हालांकि लोगों की सुविधा को देखते हुए कार्यों के दस्तावेज एकत्रित करने के लिए कार्यालय के गेट पर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को तैनात किया गया है। इससे लोगों को अपने कामकाज करवाने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
खंड विकास अधिकारी कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी शुक्रवार शाम को कोरोना संक्रमित निकला था। इससे कार्यालय में हड़कंप मच गया है। आनन फानन में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आए अन्य कर्मचारियों के सैंपल एकत्रित किए। बीडीओ सलूणी इंदु शर्मा ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए कार्यालय के गेट पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम सलूणी किरण भड़ाना ने बताया कि तीन दिनों के लिए बीडीओ कार्यालय सील रहेगा। इसका मकसदर अन्य कर्मचारियों को संक्रमण से बचाना है।