{"_id":"62682ab6e5fb0764a34eb4ce","slug":"batteries-of-20-street-lights-stolen-in-salwan-chamba-news-sml4069320159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालवां में 20 स्ट्रीट लाइटों की बैटरियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालवां में 20 स्ट्रीट लाइटों की बैटरियां चोरी
विज्ञापन
सालवां में चुराई गई स्ट्रीट लाइट की बैटरी के बाद खाला पड़ा बॉक्स।
- फोटो : Chamba
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत सालवां में 20 स्ट्रीट लाइटों की बैटरियों पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। इसके चलते गांव के रास्तों में रात को अंधेरा पसर जाता है। इसकी वजह से ग्रामीण काफी परेशान हैं। चार साल पहले ग्रामीणों की मांग पर पंचायत ने पांच लाख की धनराशि खर्च करके विभिन्न गांवों के रास्तों में 40 स्ट्रीट लाइटें लगवाई थीं। इनमें 15 लाइटों की बैटरियां पिछले माह चोरी हो गईं। इसकी शिकायत पंचायत प्रधान ने पुलिस में दे रखी है।
अभी तक बैटरियां चोरी करने वालों का पुलिस पता नहीं लगा पाई है। सोमवार को चोरों ने 20 और बैटरियों पर अपना हाथ साफ कर लिया। इसका पता तब चला जब ग्रामीणों ने लाइटों के बैटरी बॉक्स मंगलवार सुबह टूटे हुए देखे। इसके बारे में पंचायत प्रधान को सूचना दी गई। प्रधान ने सभी लाइटों का निरीक्षण किया।
इसमें पाया गया कि 35 स्ट्रीट लाइटों से बैटरियां चोरी हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, गांव के आधा दर्जन लोगों ने अपने घरों के बाहर खुद के पैसे खर्च करके जो लाइटें लगवाई थीं, उनकी बैटरियां भी गायब हैं। ऐसे में बैटरी चोर गिरोह पंचायत में पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। लोगों ने इस गरोह को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान वंदना कुमारी ने बताया कि एक माह पहले भी 15 स्ट्रीट लाइटों की चोरी हुई थी। इसकी शिकायत उन्होंने सालवां पुलिस चौकी में दर्ज करवाई थी। अब 20 अन्य लाइटों से बैटरियां चोरी हुई हैं।
किहार थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है। इसको लेकर पुलिस गंभीरता से जांच की जा रही है।