फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Banks should settle loan proposals quickly: DC

ऋण प्रस्तावों का शीघ्र निपटारा करें बैंक : डीसी

Tue, 29 Aug 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 29 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Banks should settle loan proposals quickly: DC
चंबा। जिला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन हाॅल में उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में हुई। बैठक की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी बैंक विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत प्रायोजित ऋण प्रस्तावों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित बनाएं। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वीकृत विभिन्न मामलों में प्राथमिकता रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि संबंधित बैंक की ओर से स्वीकृत मामलों को तय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित बनाया जाए। विभिन्न बैंकों की ओर से स्वीकृत ऋण प्रस्तावों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने जमा ऋण अनुपात की समीक्षा करते हुए सभी बैंकों जिसमें विशेष तौर से भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक और हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक को विशेष ध्यान देने के साथ शाखा स्तर पर विश्लेषण करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने यह निर्देश भी दिए कि जमा ऋण अनुपात के आकलन को लेकर समन्वयकों के साथ मासिक बैठक का आयोजन सुनिश्चित बनाया जाए। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, आधार सीडिंग, किसान क्रेडिट कार्ड, शिक्षा ऋण योजना से संबंधित जानकारी के लिए विद्यालय स्तर पर विशेष जागरूकता शिविर लगाने के लिए सभी बैंकों को निर्देशित किया। उन्होंने बैंक अधिकारियों को सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड सुविधा से जोड़ने के साथ सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी को आम जन तक पहुंचाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

बैठक में कार्यवाही का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक डीसी चौहान ने किया। इस अवसर पर जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड साहिल स्वांगला, महाप्रबंधक उद्योग चंद्रभूषण, उप निदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान सहित विभिन्न बैंकों के स्थानीय प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed