फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Banikhet Indoor Stadium limited to announcement

Chamba News: घोषणा तक सिमटा बनीखेत इंडोर स्टेडियम

Wed, 05 Nov 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 05 Nov 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Banikhet Indoor Stadium limited to announcement
बनीखेत (चंबा)। एक तरफ प्रदेश सरकार की ओर से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के दावे कर रही है तो वहीं डेढ़ साल बाद भी बनीखेत में इंडोर स्टेडियम का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने अगस्त 2024 में इंडोर स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की थी। मंत्री ने उस समय 12 करोड़ रुपये इंडोर स्टेडियम के निर्माण और अतिरिक्त 12 लाख रुपये बनीखेत स्टेडियम के सुधार कार्यों के लिए स्वीकृत करने की बात कही थी। हैरानी की बात यह है कि 18 महीने बीत जाने के बावजूद परियोजना का एक भी पत्थर जमीन पर नहीं रखा है।
विज्ञापन

इससे पहले पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने भी इस परियोजना को अपनी उपलब्धि बताते हुए इसे बड़ी सफलता करार दिया था, लेकिन आज तक इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू न होना इस घोषणा की सच्चाई पर सवाल खड़े करता है। वहीं, क्षेत्र के युवाओं ने कई बार इस स्टेडियम की मांग को लेकर आवाज उठाई है। विभिन्न खेल संगठनों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी सौंपे गए, लेकिन नतीजा अभी तक शून्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा बोले- निर्माण होता तो बेहतर अभ्यास सुविधा मिलती
युवा राकेश कुमार, सुमित कुमार, अंकु कुमार, राकेश कुमार, रोहित कुमार, सुनील कुमार और नीरज का कहना है कि यदि इंडोर स्टेडियम का निर्माण होता तो न केवल क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास सुविधा मिलती बल्कि जिले के खेल प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर भी मिलता।

यह मामला ध्यान में है। जमीन को लेकर उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया था, लेकिन अभी तक उसका कोई जवाब नहीं आया है। रूपेश कुमार, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed