फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ban on travel to Manimahesh; pilgrims will not proceed beyond Hadsar for three days.

Chamba News: मणिमहेश जाने पर रोक, तीन दिन हड़सर से आगे नहीं जाएंगे श्रद्धालु

Sun, 19 Jul 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 Jul 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Ban on travel to Manimahesh; pilgrims will not proceed beyond Hadsar for three days.
मौसम साफ होने तक प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों में रुकने के दिए निर्देश
विज्ञापन

स्थानीय व्यक्ति या टूरिस्ट गाइड किसी को यात्रा पर लेकर गए तो की जाएगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। आस्था के कदमों को फिलहाल मौसम ने विराम दे दिया है। लगातार भारी बारिश और खराब मौसम की चेतावनी के बीच प्रशासन ने एहतियातन मणिमहेश यात्रा पर तीन दिन के लिए रोक लगा दी है। अब कोई भी श्रद्धालु हड़सर से आगे नहीं जा सकेगा। इसके लिए वहां पर सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए गए हैं। सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहरने और स्थानीय गाइडों को भी यात्रा न करवाने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
उपमंडल अधिकारी भरमौर अजय कुमार ने बताया कि हड़सर से मणिमहेश कैलाश यात्रा मंगलवार तक रोकी गई है। यात्रा पर गए श्रद्धालु जहां भी हैं, उन्हें तीन दिन के लिए सुरक्षित जगह रुकने की की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि अगले तीन दिन तक भारी बारिश और मौसम खराब रहने की आशंका है। ऐसे में सभी मार्गों से यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है। कोई श्रद्धालु खराब मौसम में यात्रा पर जाता है और उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो वह खुद जिम्मेदार होगा। कोई स्थानीय व्यक्ति और गाइड किसी भी पर्यटक या श्रद्धालु को यात्रा के लिए लेकर जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौसम ठीक होने पर श्रद्धालुओं को दोबारा मणिमहेश जाने की अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed