फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ban on movement of vehicles from Pangola Nala bridge on Chamba-Tissa main road.

Chamba News: चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाला पुल से वाहनों की आवाजाही पर रोक

Fri, 22 Dec 2023 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 22 Dec 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Ban on movement of vehicles from Pangola Nala bridge on Chamba-Tissa main road.
चंबा-तीसा मार्ग पर पंगोला नाला का क्षतिग्रस्त पुल।संवाद
चुराह (चंबा)। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाला पर बने पुल से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। बरसात के दिनों में पानी के साथ भारी-भरकम चट्टानें आने के कारण पुल का एक पिलर धंस गया है।
विज्ञापन

पुल के दोनों हिस्सों में दरारें भी आ गई हैं। अब लोक निर्माण विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पुराने रास्ते पंगोला नाला से ही वाहनों की आवाजाही के लिए अनुमति दी है। नए पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से क्षेत्र की 35 पंचायतों के लोगों और वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। पंगोला नाले पर बने पुल में आईं दरारें और पिलर धंसने के कारण पुल के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अब जैक के जरिये ही पूरा पुल उठाने के बाद इसके क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि भंजराड़ू, तीसा-प्रथम, तीसा-द्वितीय, सनवाल, देहग्रा, शलेलाबाड़ी, बैरागढ़, सेईकोठी, मंगली, बौदेड़ी, देवीकोठी, टेपा, गुवाड़ी, खुशनगरी, बिहाली, खजुआ, सत्यास, नेरा, पधर, डौरी, जुगरा, जुनास, गुलेई, गुईला, थनेईकोठी, हरतवास, कुठेड़ बड़ौडा, झज्जाकोठी समेत करीब 35 पंचायतों के लोग पंगोला नाला पर बने पुल से आवाजाही करते हैं। उक्त पुल के दोनों हिस्सों में दरारें आने और एक तरफ पिलर धंसने से इसे वाहनों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 8 से 10 वर्ष पहले पंगोला नाले पर पुल का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने बताया कि बरसात के दौरान नाले में जल प्रवाह के साथ चट्टानें आने से पुल को क्षति पहुंची हैं। ऐसे में पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया गया है। लोगों की सुविधा के लिए पुराने पंगोला नाला से ही वाहनों की आवाजाही होगी। निचले हिस्से की मरम्मत करने के लिए पूरे पुल को जैक के सहारे उठाकर कार्य किया जाएगा।



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed