{"_id":"648b4b8bd88140bdde0ec698","slug":"balera-vidyalaya-team-won-kho-kho-competition-chamba-news-c-88-1-sml1049-1098-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बलेरा विद्यालय की टीम ने जीती खो-खो प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बलेरा विद्यालय की टीम ने जीती खो-खो प्रतियोगिता
Thu, 15 Jun 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा सेंट्रल जोन-1 के अंतर्गत अंडर-14 जोनल खेलकूद प्रतियोगिता में वीरवार को खो-खो प्रतियोगिता का पहला मैच बलेरा बनाम जडेरा के बीच खेला गया। इसमें बलेरा स्कूल विजेता रहा। दूसरा मैच द्रम्मण और सांमरा के बीच करवाया गया। इसमें सांमरा स्कूल जीता। तीसरा मैच चनेड़ और पंजोह के बीच खेला गया। इसमें चनेड़ स्कूल विजय रहा।
खो-खो का पहला सेमीफाइनल मैच बलेरा और चनेड़ के बीच हुआ जिसमें बलेरा स्कूल विजेता रहा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सांमरा और कोहल्ड़ी के बीच हुआ जिसमें सांमरा स्कूल जीता। खो-खो का फाइनल मुकाबला सांमरा और बलेरा के बीच खेला गया जिसमें बलेरा स्कूल विजयी रहा। इसके अलावा 100 मीटर दौड़ में दिशान खान में पहला, अमित ने दूसरा और मुराद अली ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में हितेश प्रथम, नवन द्वितीय और साहिल भारद्वाज तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में काकू ने पहला, योगिंद्र ने दूसरा और यमन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। शिक्षा खेल प्रभारी मान सिंह ने बताया कि अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास करेंगे।