फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bajrang Dal team defeated Fighter Boys by five wickets

Chamba News: बजरंग दल की टीम ने फाइटर बॉयज को पांच विकेट से हराया

Sun, 16 Nov 2025 10:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 16 Nov 2025 10:40 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal team defeated Fighter Boys by five wickets
चंबा चौगान में राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल प्रतियोगिता के तहत हुआ मैच
विज्ञापन


रवि ने 22 और रोहित ने 21 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया
संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान एक मैच खेला गया। इस मैच में बजरंग दल की टीम ने फाइटर बॉयज को पांच विकेट से शिकस्त दी। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव राजीव सहगल ने दी। बताया कि इस मैच में फाइटर बॉयज की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 109 रन बनाए। इसमें परीक्षित ने सर्वाधिक 31 और बॉबी ने 18 रनों का योगदान दिया।

बजरंग दल की ओर से विनय ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बजरंग दल की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें रवि ने 22 और रोहित ने 21 रनों की पारीे खेल अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। फाइटर बॉयज की ओर से विशाल ने तीन विकेट चटकाए। वहीं दूसरे मैच में स्पीड दुनाली की टीम ने खज्जियार की टीम को छह विकेट से हराया। इस मैच में खज्जियार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हएु 92 रन बनाए। स्पीड दुनाली की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें संजू ने सर्वाधिक 27 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed