फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bairewali Mata blessed people in Mugla

Chamba News: बैरेवाली माता ने मुगला में दिया लोगों को आशीर्वाद

Sun, 21 Apr 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 21 Apr 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Bairewali Mata blessed people in Mugla
चंबा। देवी बहन चामुंडा से मिलने चंबा पहुंचीं बैरेवाली माता ने मुगला में जाकर लोगों को आशीर्वाद दिया। कारदारों ने बैरेवाली माता के चिह्न को लेकर मुगला का भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस दौरान कई लोगों ने माता को अपने घरों में भी बुलाया। कारदार माता के चिह्न लेकर उनके घरों में पहुंचे। यहां लोगों ने माता के चरणों में शीश नवाया। रविवार को दोपहर के समय बैरेवाली माता की शोभायात्रा मुगला पहुंचीं तो दुकानदार और स्थानीय लोग सड़क पर पहुंच गए। सभी लोगों ने माता के चिह्न में शीश नवाया। चुराह से 100 किलोमीटर का सफर कर बैरेवाली माता अपनी देवी बहन चामुंडा से मिलने चंबा पहुंची हैं। दोनों देवी बहनों का मिलन देखने के लिए रोजाना चामुंडा मंदिर में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आगामी दिनों में मंदिर में जातर का आयोजन भी होगा। इसको लेकर मंदिर कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस जातर मेले के सफल आयोजन में नगर परिषद भी अपना योगदान देती है। इस दौरान मंदिर परिसर में कई प्रकार की अस्थायी दुकानें में सजाई जाएंगी। यहां दूरदराज से आने वाले लोग खरीदारी करेंगे। संवाद
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed