फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bail granted on a surety bond of Rs 1 lakh and necessary conditions

Chamba News: एक लाख जमानती मुचलके और जरूरी शर्तों पर दी जमानत

Sun, 16 Nov 2025 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 16 Nov 2025 05:35 AM IST
विज्ञापन
Bail granted on a surety bond of Rs 1 lakh and necessary conditions
न्यायालय
विज्ञापन

बैंक शाखा से व्यक्ति के खाते से 10 लाख रुपये निकालने का मामला
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में आरोपी ने लगाई थी जमानत याचिका
न्यायालय की अनुमति के बिना आरोपी देश छोड़ कर कहीं भी नहीं जा सकता
न्यूज एजेंसी
चंबा। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में स्थित एक बैंक शाखा से व्यक्ति के खाते से दस लाख 500 रुपये निकालने के मामले में आरोपी झारखंड के व्यक्ति को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रमणीक शर्मा की अदालत ने एक लाख रुपये मुचलके पर जमानत दी है।
न्यायालय की ओर से आरोपी को जमानत जरूरी शर्तों जैसे वे न्यायालय की पूर्व अनुमति के बिना भारत नहीं छोड़ेगा, वह मुकदमे के दौरान हर सुनवाई की तारीख को न्यायालय में उपस्थित रहेगा, जब तक कि उसे छूट न दी जाएगी । न्यायालय ने साफ किया है कि किसी भी शर्त का उल्लंघन होने पर उसकी जमानत रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार 21 अप्रैल 2025 को पवन कुमार ने डलहौजी थाने में शिकायत दी कि उसके बैंक के खाते से 10,5,000 रुपये निकाल लिए हैं। जिसके तहत डलहौजी थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की। जांच अधिकारी ने पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने 31 लेनदेन किए और अन्य व्यक्ति के खाते से राशि हस्तांतरित की। इसके अलावा जांच में एक खाता पश्चिम बंगाल का निकाला। साथ ही अलग-अलग मोबाइल नंबर वाले कई लोग इसमें शामिल थे। इसके अलावा जांच में सामने आया कि झारखंड के व्यक्ति की ओर से एक विशेष मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया जा रहा था। उस विशेष मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करने वाले व्यक्तियों के बीच नियमित रूप से बातचीत होती थी। जिसके बाद पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। बहरहाल, अब न्यायालय में मामला पहुंचने पर झारखंड के व्यक्ति ने जमानत के लिए याचिका दायर की। न्यायालय ने याचिका के आधार पर झारखंड के व्यक्ति को एक लाख मुचलके की राशी और जरूरी शर्तों पर जमानत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed