फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ayushman Bhava: Campaign. 100 health fairs will be held in Chamba

आयुष्मान भव: अभियान . चंबा में होंगे 100 स्वास्थ्य मेले

Fri, 15 Sep 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 15 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bhava: Campaign. 100 health fairs will be held in Chamba
चंबा। स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान भव : अभियान के तहत चंबा में 100 स्वास्थ्य मेले लगाएगा। जिले के हेल्थ वेलनेस सेंटर में हर शनिवार को स्वास्थ्य मेला होगा। इसमें आयुष्मान और आभा कार्ड बनाने के लिए गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेलों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को विभाग ने विशेष प्रशिक्षण दिया है। कुष्ठ रोग और पीलिया को लेकर भी स्वास्थ्य मेलों में स्क्रीनिंग की जाएगी। इनका आयोजन आयुष्मान भव: अभियान के तहत किया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के पांच आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा जांच शिविर लगाए जाएंगे। 23 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो, 30 को तीसा, चार अक्तूबर को नागरिक अस्पताल किहार, 14 अक्तूबर को भरमौर अस्पताल में चिकित्सा जांच शिविर लगाया जाएगा। नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में हर सप्ताह यह शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिविरों में मेडिकल कॉलेज चंबा के छह विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। इससे लोगों को घर-द्वार इलाज करवाने का अवसर मिलेगा। 26 सितंबर को चंबा मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर होगा। दो अक्तूबर को जिले की सभी पंचायतों में आयुष ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य कर्मचारी लोगों को स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी देंगे। अभियान के तहत आयुष्मान योजना से छुटे 13000 परिवारों के कार्ड भी बनाए जाएंगे। लोगों को मरणोपरांत अंग दान करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितैषी और डॉ. हरित पुरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed