फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ax fired on 105 trees in Chilli Forest Beet

Chamba News: चिल्ली वन बीट में 105 पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी

Sun, 27 Aug 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 27 Aug 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Ax fired on 105 trees in Chilli Forest Beet
चंबा। चुराह वन मंडल की चिल्ली वन बीट में चल रही जांच में टीडी के नाम पर 105 देवदार के पेड़ों का अवैध रूप से कटान किया गया है। विभागीय जांच में पेड़ों की संख्या और भी बढ़ सकती है। अवैध कटान में विभागीय कर्मचारियों की भी मिलीभगत हो सकती है। इसके लिए विभाग जांच पूरी होने के उपरांत अपने कर्मचारियों पर भी कार्रवाई कर सकता है। फिलहाल टीम चिल्ली वन बीट में टीडी के तहत और अवैध कटान को लेकर जंगल में जांच कर रही है। रविवार को जांच का दूसरा दिन रहा।
विज्ञापन

इसमें अब तक जांच टीम को 105 पेड़ों के ठूंड बरामद हुए हैं जिन्हें टीडी के तहत काटा गया है। हालांकि जिन पेड़ों को काटा गया है, उनकी मंजूरी टीडी के तहत हुई ही नहीं थी। जिन पेड़ों को टीडी के तहत काटा जाना था उनकी जगह दूसरे पेड़ों को काट दिया गया। ऐसे में विभागीय जांच में टीडी धारक भी लपेटे में आ सकते हैं क्योंकि विभाग उन सभी टीडी धारकों का रिकॉर्ड भी खंगाल सकता है जिन्हें पिछले कुछ वर्षों में टीडी के तहत वन बीट चिल्ली के जंगल में लकड़ी स्वीकृत हुई है। इससे पहले खैरना और चुंडी के जंगल में भी टीडी के तहत गलत पेड़ों को काटने का मामला सामने आ चुका है। इस मामले में वन विभाग ने अपने आठ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर रखे हैं। ऐसे में अब चिल्ली वन बीट में 105 पेड़ों का टीडी के तहत गलत रूप से काटे जाना विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही को दर्शाता है। जब भी विभाग टीडी को स्वीकृत करता है तो या तो गिरा हुआ पेड़ या सूखा पेड़ आवेदक को दिया जाता है। इतना ही नहीं पेड़ को काटने के दौरान संबंधित वन रक्षक मौके पर मौजूद रहता है जिससे टीडी की आड़ में अवैध कटान न हो सके।
विज्ञापन

वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील गुलेरिया ने बताया कि चिल्ली वन बीट के जंगलों में अभी जांच जारी है। अब तक 105 पेड़ों के ठूंठ मिले हैं जिन्हें टीडी के तहत गलत तरीके से काटा गया है। जो पेड़ टीडी के तहत काटने के लिए मंजूर किए गए थे उनकी जगह दूसरे पेड़ों को काटा गया है। विभागीय जांच पूरी होने के उपरांत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed