{"_id":"607c3a4b8ebc3ed9b81a2890","slug":"awe-of-corona-now-shopkeepers-started-closing-shops-at-their-own-level-corona-news-chamba-news-sml3678236124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ: अब दुकानदार अपने स्तर पर ही बंद करने लगे दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफ: अब दुकानदार अपने स्तर पर ही बंद करने लगे दुकानें
विज्ञापन
शहर में बंद पड़ी दुकाने।
- फोटो : Chamba
चंबा। दिन रविवार। समय सुबह दस बजे। मुख्य बाजार चंबा। रविवार को चंबा शहर के प्रमुख बाजार में अधिकतर दुकानें बंद रही। जरूरी सामान की दुकानें ही खुली रही। इस दौरान ग्राहक भी इक्का-दुक्का ही नजर आए। बाजार में भीड़ भी नहीं दिखी। सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा। इक्का-दुक्का वाहन भी सड़कों पर दौड़े। कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए अब दुकानदार अपने स्तर पर ही रविवार को दुकानों को बंद कर रहे हैं। रविवार को जिला मुख्यालय बाजार में अधिकतर दुकानें बंद रही तो वहीं, समोट बाजार में भी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी। इसके अलावा भरमौर-पठानकोट हाईवे पर स्थित देवीदेहरा बाजार को भी हर रविवार बंद रखने का निर्णय लिया गया। कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होने से लोग अब खुद ही दुकानों को बंद रखने तरजीह दे रहे हैं। बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे कुछ लोगों से बात भी की गई।
बाट निवासी पवन कुमार का कहना है कि रविवार को शहर स्थित मुख्य बाजार में अधिकतर दुकानें बंद रही। वे जरूरी सामान खरीदने के लिए पहुंचे थे।
मंगला निवासी प्रवीण कुमार का कहना है कि कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार भी बंदिशें लगाने की तैयारी में है। लोगों को जागरूक होना बेहद जरूरी है।
उटीप निवासी पम्मी कुमार का कहना है कि रविवार को चंबा बाजार बंद रहा। उन्होंने कहा कि लोग अब खुद भी कोरोना की रोकथाम के लिए निर्णय ले रहे है, जो एक अच्छी पहल है।
विज्ञापन
द्रबला निवासी कमलेश कुमार का कहना है कि शहर में रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का ही लोग सड़कों पर दिखे। कोरोना से जंग जीतने के लिए लोगों को खुद जागरूक होना होगा।