{"_id":"6363fc1570644c3ea36150ed","slug":"aunt-in-chamba-nephew-fight-with-uncle-in-bharmour-chamba-news-sml42675541","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में चाची, भरमौर में चाचा से भतीजे की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में चाची, भरमौर में चाचा से भतीजे की जंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। सदर सीट चंबा और भरमौर विस क्षेत्र में समीकरण इस बार रोचक बन रहे हैं। सदर सीट की बात की जाए तो यहां से चाची-भतीजा चुनावी मैदान में हैं। इससे पहले भी सदर की सीट के लिए चाचा-भतीजे में मुकाबला हो चुका है। इसमें चाचा की जीत हुई थी और भतीजे को मात्र 1800 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।
इस बार कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने नीरज नैयर को दूसरी बार टिकट देकर उन पर भरोसा जताया है। वहीं भाजपा हाईकमान की ओर से दूसरी बार सदर के विधायक पवन नैयर का टिकट काटकर इंदिरा कपूर को दिया गया। जब पवन नैयर समेत उनके समर्थकों ने इसका विरोध किया तो इंदिरा कपूर का टिकट काट कर पवन नैयर की धर्मपत्नी नीलम नैयर का टिकट फाइनल हुआ। इसके बाद अब समीकरण काफी बदल गए हैं। भाजपा प्रत्याशी नीलम नैयर और कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर आपस में चाची-भतीजा हैं। इसी प्रकार से भरमौर विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस पार्टी हाईकमान की ओर से ठाकुर सिंह भरमौरी और भाजपा के उम्मीदवार डॉक्टर जनक राज को चुनावी मैदान में उतारा गया है। डॉक्टर जनक राज रिश्ते में ठाकुर सिंह भरमौरी के चाचा हैं। इन दोनों विधानसभा सीटों पर आम जनता की नजर रहने वाली है और कौन किस को पटकनी देता है यह तो आने वाला वक्त ही तय करेगा।
विस क्षेत्र भरमौर से भाजपा विधायक जियालाल कपूर की टिकट काटकर डॉक्टर जनक राज को दी गई है। ऐसे में वहां भी भाजपा की राह आसान नहीं होगी लेकिन जिस तरह से पारिवारिक जंग चुनावों में देखने को मिल रही है उससे लोग काफी उत्साहित भी हैं।