फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   attacked with knife to couple in salooni on arrested

घर में घुसकर दंपती पर चाकू से किया हमला

Mon, 27 Jul 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
attacked with knife to couple in salooni on arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलूणी(चंबा)। उपमंडल सलूणी के तहत सालवां गांव में एक युवक ने दंपती पर घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों को चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यह वारदात शनिवार देर रात को हुई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी तेलका से टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं।
इसके साथ ही वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। घायल व्यक्ति की पहचान लक्ष्मण कुमार निवासी गांव सालवां के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देर रात को लक्ष्मण कुमार घर पर था। इसी दौरान घिंद्रो राम निवासी सालवां उसके घर आ धमका। इससे पहले लक्ष्मण कुछ समझ पाता, घिंद्रो ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने बीच बचाव करने पर आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। इससे उसके बाजू पर चोटें आई हैं। पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचें।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके अलावा जख्मी दंपती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालवां में उपचार के लिए पहुंचाया।

उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया है। डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दंपती के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed