फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ATM services down in Pangi, forcing people to scramble for cash

Chamba News: पांगी में एटीएम सेवा ठप, लोगों को पैसों के लिए भटकना पड़ रहा मुश्किल

Sun, 21 Sep 2025 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
ATM services down in Pangi, forcing people to scramble for cash
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ मुख्यालय में एटीएम सेवा ठप हो गई है, जिससे स्थानीय लोग पैसे निकालने के लिए बैंक शाखाओं में लंबी लाइनों में खड़े होने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एटीएम मशीन डेढ़ माह से खराब पड़ी है, लेकिन बैंक प्रबंधन इसे ठीक कराने में रुचि नहीं दिखा रहा। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के एटीएम दोनों बंद हैं। सहकारी बैंक का एटीएम, जो आपातकालीन समय में लोगों को पैसा निकालने की सुविधा दे रहा था, अब वह भी बंद हो चुका है। स्थानीय निवासी टेक चंद, सुरेंद्र शर्मा, हंसराज, केवल, भाग सिंह और नारायण ने प्रशासन से मांग की है कि एटीएम सेवा जल्द चालू करवाई जाए। शाखा प्रबंधक मुनीश कुमार ने बताया कि मशीन की समस्या की सूचना उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि एटीएम सेवा कब तक बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed