{"_id":"633095c150d3c923ac38de08","slug":"atal-tinkering-lab-to-be-built-in-two-government-schools-chamba-news-sml422901569","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सरकारी स्कूलों में बनेंगी अटल टिंकरिंग लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सरकारी स्कूलों में बनेंगी अटल टिंकरिंग लैब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले के दो सरकारी स्कूलों में अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाओं का निर्माण किया जाएगा। स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने के लिए अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। इनमें विद्यार्थियों को साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथमेटिक्स (एसटीईएम) की मूलभूत अवधारण को समझने में आसानी होगी।
विद्यार्थी अपने इनोवेटिव विचार पर काम कर सकेंगे और सीख सकेंगे। सरकार की ओर से इस तरह के प्रयास करने का मकसद विद्यार्थियों को राहत पहुंचाना है। जानकारी के अनुसार राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुंता का अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाओं के लिए चयन किया गया है। इसके तहत प्रत्येक स्कूल में प्रयोगशालाएं बनेंगी। सरकार की ओर से प्रत्येक स्कूल को 12-12 लाख की राशि जारी की गई है। यह राशि प्रयोगशाला निर्माण पर खर्च होगी। इससे विद्यार्थियों को नए-नए नवाचार और वैज्ञानिक प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।
क्या है अटल टिंकरिंग लैब
अटल टिंकरिंग लैब अटल इनोवेशन मिशन का हिस्सा है, जो एक अद्वितीय पहल है। इसमें सरकारी स्कूलों में नीति आयोग की सहायता से वर्क स्पेस बनाए जाते हैं जिससे स्कूली छात्रों में नवीनीकरण और उद्यमिता के भाव को उजागर किया जा सके।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बाल स्कूल चंबा और सिहुंता में अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। इसके लिए बजट का प्रावधान हो गया है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में आसानी रहेगी।