फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Assembly Speaker inspected the disaster affected areas

Chamba News: विधानसभा अध्यक्ष ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Thu, 17 Aug 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 17 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Assembly Speaker inspected the disaster affected areas
चुवाड़ी (चंबा)। लाहडू-तुन्नूहट्टी-चंबा संपर्क सड़क पर नरोला गला के समीप भारी भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र के स्थायी समाधान को लेकर तकनीकी विशेषज्ञ परामर्श के बाद लोक निर्माण विभाग कार्य शुरू करे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वीरवार को भारी बारिश के कारण आपदा प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों के प्रवास के दौरान नरोला गला बुर्ज में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के दौरान विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए। साथ में उन्होंने विगत वर्षों से लंबित हवारड़ी पुल के द्वितीय चरण के निर्माण कार्य को भी जल्द शुरू करने को कहा। कहा कि इस पुल के निर्माण कार्य पर लगभग 9 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने लाहडू-तुन्नूहट्टी-चंबा संपर्क सड़क पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में लगे भारी वाहनों को नियमित अंतराल के भीतर परिचालन शुरू करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने खंड विकास अधिकारी को महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत एक लाख तक की राशि के कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने को कहा। उन्होंने नरोला गला बुर्ज के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था शुरू करने को लेकर भी विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने त्रिमथ वार्ड नंबर तीन, नरोला गला बुर्ज, लहेड़-परवाट, लाहडु पुल, कुम्हार गला का दौरा कर आपदा से पूरी तरह क्षतिग्रस्त पांच घरों और एक आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त घर का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को 55 हजार की तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई। इसके अलावा कमल खड्ड में बहे स्थानीय किशोर के परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed