फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   As soon as it rains and hails, the drain system in the city gets exposed.

Chamba News: ओलावृष्टि, बारिश होते ही खुली शहर में नाली व्यवस्था की पोल

Sun, 21 Apr 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 21 Apr 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
As soon as it rains and hails, the drain system in the city gets exposed.
चंबा में भारी बारिश के कारण सड़क पर बहते पानी के बीच से गुजरता राहगीर।संवाद
चंबा। शहर में शाम के समय ओलावृष्टि होने से शहर की सड़कें पानी से भर गईं। नाली की निकासी बंद होने के कारण सारा गंदा पानी सड़क पर बहने लगा।
विज्ञापन

इसके चलते शहर के बाजार में पानी का तालाब बन गया। इसी तालाब से होकर वाहन चालकों सहित पैदल चलने वाले राहगीरों को आवाजाही करने में परेशानी हुई। धड़ोग मोहल्ले को जाने वाले रास्ते में पानी इस तरह बहने लगा, जैसे वहां पर कोई नाला हो। रास्ते से होते हुए यह पानी कई लोगों के घरों में भी घुस गया। भारी बारिश ने नगर परिषद की शहर में नाली व्यवस्था की पोल उस समय खोलकर रख दी। जब ओलावृष्टि होने से नाली पानी से भर गई और नाली का पानी सड़क पर बहने लगा। शहर वासियों में जय सिंह, विनोद कुमार, किशोर, दीपक और अविनाश ने बताया कि बारिश होने पर अकसर शहर की सड़कें पानी के तालाब में बदल जाती हैं, क्योंकि नाली में आम दिनों में कूड़ा-कर्कट भरा रहता है। नाली को साफ करने में नप ज्यादा ध्यान भी नहीं देती। यही कारण है कि बारिश होने पर लोगों को इस प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed