{"_id":"62ceffb6e2dc5c7c2314327d","slug":"artists-of-the-choice-of-people-should-be-invited-in-minjar-fair-chamba-news-sml415140567","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिंजर मेले में लोगों की पसंद के बुलाए जाएं कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिंजर मेले में लोगों की पसंद के बुलाए जाएं कलाकार
विज्ञापन
चंबा। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मिंजर मेले में लोगों की पसंद के कलाकार बुलाए जाएं। संजय शर्मा, मनोज कुमार, महिंद्र सिंह, सुनील कुमार और योगेश शर्मा ने बताया कि मिंजर मेला जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में विख्यात है। इसलिए इस मेले में बिचौलियों की मनमानी नहीं होनी चाहिए। प्रशासन को सीधे कलाकारों के साथ संपर्क साधकर उन्हें बुलाना चाहिए। साथ ही कलाकारों का चयन करने के लिए आम लोगों की राय भी जरूर लेनी चाहिए।
लोगों की पसंद के अनुसार ही कलाकारों को बुलाया जाए। कहा कि सोशल मीडिया में सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों को लेकर एक सूची वायरल हो रही है जिसमें कई कलाकार रिपीट किए गए हैं। हालांकि अभी तक प्रशासनिक तौर पर कलाकारों का चयन नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि मिंजर मेला नजदीक आते ही बिचौलियों ने उपायुक्त कार्यालय के चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं। मेले की आठ सांस्कृतिक संध्याओं में बॉलीवुड और पंजाबी स्टार कलाकार बुलाए जाते हैं लेकिन हर बार बिचौलिये अपनी कमीशन के चक्कर में निम्न स्तर के कलाकारों को चंबा बुलाते हैं जबकि जनता की पसंद के अनुसार कलाकारों को नहीं बुलाया जाता। इसको लेकर हर बार लोगों में प्रशासन और मिंजर मेला कमेटी के प्रति रोष रहता है। मिंजर मेले में हर बार उन्हीं कलाकारों को बुलाया जाता है जो पहले भी इस मेले में अपनी प्रस्तुति दे चुके होते हैं। इससे नए कलाकारों को देखने और सुनने की चाह रखने वाले लोग निराश हो रहे हैं। यही कारण है कि मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में दर्शकों की ज्यादा भीड़ नहीं उमड़ती।
विज्ञापन
चंबा के एडीएम अमित मेहरा ने बताया कि मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों का खुलासा जल्द होगा। कहा कि पहले बुलाए गए कलाकारों के बजाय इस बार सौ प्रतिशत कलाकार बदले जाएंगे।