फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   arrested with charas

चरस के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Mon, 14 Jun 2021 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
arrested with charas
बनीखेत (चंबा)। गोली-चौहड़ा मार्ग पर पुलिस की एसआईयू टीम ने 412 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने सोमवार तड़के छाना मोड़ के पास नाका लगा रखा था। उसी दौरान पुलिस ने एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका, जिसे चुराह निवासी व्यक्ति चला रहा था। उसके साथ गाड़ी में एक और व्यक्ति सवार था। पुलिस को उनके हावभाव देखकर उन पर शक हुआ। शक के आधार पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली।
विज्ञापन

इस दौरान गाड़ी से 412 ग्राम चरस बरामद की गई। जबकि, इसी बीच एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया। डलहौजी के डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ पकड़ा है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। दावा किया कि दूसरे आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed